Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana 2022 राजस्थान किसान कर्ज माफ़ी योजना

Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana 2022

Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana 2022:सरकारी क्षेत्र में किसानो की कर्जमाफी की घोषणा कर चुके मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब सार्वजनिक क्षेत्र की बैंको को साझेदारी में कर्जमाफी का दिया है। दरअसल ये बैंक 03 लाख से अधिक किसानो का 6018 करोड़ रूपए का लोन NPA घोषित कर चुके है। ऐसे में सरकार द्वारा ऑफर दिया गया हैं की NPA कर चुके लोन का 10% सरकार चुकाएगी और 90% राशि बैंक माफ़ करेंगे। सार्वजानिक क्षेत्र के बैंक केंद्र सरकार के अधीन आते है। इस कर्जमाफी का फायदा 03 लाख किसानो को मिलने वाला है जिन्होंने सार्वजानिक क्षेत्र के बैंको से ऋण ले रखा हैं। नववर्ष के अवसर पर सरकार किसानो को तोहफा दे सकती है और साथ में 2023 के विधानसभा चुनाव में अपनी पकड़ मजूबत करना चाहती है।

राजस्थान किसान कर्जमाफी 2022 का फार्मूला

राजस्थान में कांग्रेस सरकार आने से पहले 2018 में राहुल गाँधी ने सम्पूर्ण कर्जमाफी का वादा किया था और 2019 में डिफाल्टर किसानो का 50% तक कर्ज माफ़ किया था। लेकिन वादे के मुताबिक ये काफी नहीं था। पिछले दिनों में स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक में अशोक गहलोत ने बैंको को 10:90 का फॉर्मूला दिया था। और यही नहीं बैठक में मौजूद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको के क्षेत्रीय अधिकारियो से बैठक में पंजाब और छत्तीसगढ़ के कर्जमाफी मॉडल लागु करने के बारे में चर्चा की गई थी उन्होंने कहा की यदि बैंक राजस्थान के किसानो का कर्जमाफ करने के लिए तैयार होते है तो वे स्टेट लेवफल बैंकर्स कमेठी को साल में होने वाली हर बैठक में जाने के लिए तैयार है।

Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana 2022

प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्ता में आने के तुरंत बाद CM ने पहली केबिनेट बैठक में सहकारी बैंको के ऋण किसानो की कर्जमाफी का ऐलान किया था। इसके बाद सरकार ने 25 लाख किसानो का 14000 करोड़ रूपए का ऋण माफ़ किया था। लेकिन राजस्थान स्टेट लेवल बैंकर्स कमेठी ने अनुसार 2018 में के आंकड़ों के मुताबिक सहकारी बैंको के अलावा 35 लाख किसानो ने व्यवसायिक बैंको से 60 हज़ार करोड़ रूपए का कर्ज ले रखा था। इसमें से सिर्फ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंको से ऋण लेने वाले किसानो का लगभग 6018 करोड़ रूपए का कर्ज NPA की श्रेणी में जिसे सरकार माफ़ करवाना चाहती है।

इस कर्जमाफी से करीब 03 लाख किसानो को फायदा मिलेगा। लेकिन 10% हिस्सेदारी के अनुसार से राज्य सरकार को 600 करोड़ रूपए का आर्थिक भार आएगा। आने वाले दो वर्षो में राजस्थान विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में सरकार अपनी पकड़ मजूबत करने के लिए हर हाल में किसानो का कर्ज माफ़ करवाना चाहती है। जिससे से सरकार का किया गया वादा पूरा हो आने वाले चुनाव में सरकार अपनी उपलब्धि बता सके।

Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana List 2022

सहकारी भूमि विकास बैंको ने किसानो को दी राहत अवधिपार ऋणी किसानो का 50% ब्याज माफ़

ऐसे अवधिपार ऋणी किसान जिनकी मृत्यु हो चुकी है उनके परिवार को किसान की मृत्यु की तिथि से सम्पूर्ण बकाया ब्याज, दंडनीय ब्याज एवं वसूली खर्च को पूर्णतया माफ़ कर राहत दी गई है।

किसान कर्ज माफ़ी की लिस्ट देखने के लिए किसान अपना लोन नंबर या जन सूचना पोर्टल पर अपने एरिया की सम्पूर्ण लिस्ट देख सकते है। किसान कर्ज माफ़ी की लिस्ट देखने के लिए आपको निम्न स्टेपस फॉलो करने है।

  1. सबसे पहले जन सूचना पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट https://lwa.rajasthan.gov.in/HomeLwaReport.aspx पर जाये।
  2. इसके होम पेज योजनाओ पर क्लिक करने के बाद किसान कर्ज माफ़ी पर क्लिक करे।
  3. एप्लीकेशन नंबर डालकर आपको सबमिट करना है इसके बाद आपको आपके लोन का स्टेटस मिल जायेगा यदि आपके पास लोन नंबर नहीं है तो आप अपने एरिया की सम्पूर्ण लिस्ट डाउनलोड कर इसमें अपना नाम देख सकते है।
Kisan Karj Mafi List 2018-2019Click Here
Kisan Karj Mafi List 2019-20Click Here
Recent Corp LoanClick Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chhattisgarh Traditional Food – 10 Iconic Dishes Assam Traditional Food – 10 Iconic Dishes Arunachal Pradesh Traditional Food – 10 Iconic Dishes Andhra Pradesh Traditional Food – 10 Iconic Dishes Punjabi Traditional Food – 10 Iconic Dishes Gujarati Traditional Food Rajasthani Traditional Food 6 Summer Drinks With Aam Panna North Indian Rice Recipes 5 High-Protein Upma Recipes for a Breakfast That Will Give You Energy